Skip to content
होम » स्वास्थ्य और फिटनेस » दिल की देखभाल » सेब के अद्भुत फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जाने खाने का सही समय और तरीका।

सेब के अद्भुत फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जाने खाने का सही समय और तरीका।

    सेब खाने के फ़ायदे

    सेब के बारे में एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है कि “An Apple a day Keeps Doctor Away” मतलब प्रतिदिन एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। क्योकि सेब पोषक तत्वों का खजाना होता है, पोषक तत्वों की वजह से सेब को बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है। इसमें विटामिन सी, बी 1, बी 2, ई, मैंगनीज, लौह आयरन और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होते है।

    लेकिन सेवन का सही तरीका पता ना होने पे फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

    सेब खाने के फ़ायदे

    इसके कुछ फ़ायदे नीचे बताये हैं, जो इस प्रकार हैं:

    • आपके दिल की रक्षा करता है
    • ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करता है
    • वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है
    • टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम करता है
    • कैंसर से लड़ता है
    • दांतों को स्वस्थ और सफेद रखने में मदद करता है
    • पित्त पथरी बनने से रोकता है
    • कब्ज और दस्त को भगाता है
    • बवासीर रोकता है
    • लीवर को डिटॉक्स करता है
    • मोतियाबिंद रोकता है

    सेब के पोषक तत्व

    सेब में निम्न पोषक तत्व पाए जाते है:-

    • फाइबर – 4 ग्राम
    • कार्बोहाइड्रेट – 25 ग्राम
    • प्रोटीन – 0.3 ग्राम
    • चीनी – 10.4 ग्राम
    • वसा – 0.2 ग्राम
    • विटामिन सी – 12.8 मिलीग्राम
    • विटामिन के – रोज की आवश्यकता का 5 प्रतिशत
    • पोटेशियम – 104 मिलीग्राम
    • पानी – 86 प्रतिशत
    • सोडियम 1.0 मिलीग्राम
    • आयरन 0.02 मिलीग्राम
    • जिंक 0.02 मिलीग्राम
    • कॉपर 0.033 मिलीग्राम
    • मैंगनीज 0.033 मिलीग्राम

    सेब खाने का सही समय

    सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना सबसे लाभदायक माना गया है। दोपहर को लंच के बाद भी सेब का सेवन किया जा सकता है, लेकिन रात को कभी भी सेब का सेवन ना करे।

    सेब खाने का सही तरीका

    सेब को हमेशा बिना छिलका उतारे खाना चाहिए।

    सेब खाने के नुकसान

    सेब खाने का वैसे तो कोई नुकसान नहीं होता परन्तु सेब के बीज बहुत ही घातक होते है। अतः निम्न सावधानियों को ध्यान में रखकर सेब का सेवन करे :-

    • सेब के बीज कभी नहीं खाने चाहिए।
    • प्रतिदिन एक सेब से ज्यादा कभी ना खाये
    • ज्यादा सेब खाने से अपच / गैस की समस्या हो सकती है।
    टिप्पणी:

    साइट पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जा रही है। जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।