Skip to content
होम » स्वास्थ्य और फिटनेस » पपीता शेक बनाने का तरीका और फायदे

पपीता शेक बनाने का तरीका और फायदे

    पपीता शेक बनाने का तरीका और फायदे

    पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जितना फायदा पपीता करता है उतना ही पपीता का जूस फायदा करता है।

    अगर आप पपीता का स्वाद और बढ़ाना चाहते है तो पपीता का शेक बना के पी सकते है। शेक का स्वाद उसमे डलने वाली सामग्री से और ज्यादा बढ़ सकता है।

    अगर आप पपीता खाना पसंद नहीं करते तो भी पपीता शेक आपको जरूर पसंद आएगा। गर्मियों के दिनों में कुछ ठंडा और स्वास्थवर्द्धक पीने का मन करे तो पपीता शेक बहुत ही उत्तम पेय है।

    पपीता शेक बनाना बहुत ही आसान है और कोई भी 15-20 मिनिट में आसानी से बना सकता है।

    पपीता शेक बनाने की सामग्री

    • पपीता – 250 ग्राम
    • दूध – 150 ग्राम
    • वनीला आइसक्रीम – 100 ग्राम
    • चीनी – 4 चम्मच
    • ड्राई फ्रूट्स – बादाम,काजू,किसमिस (अगर आइस क्रीम में नहीं है तो)
    • बर्फ के क्यूब्स – 4 – 5 (जितना ठंडा करना हो)

    पपीता शेक बनाने की विधि

    • पपीता का छिलका हटा कर बीज निकाल कर अलग करने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लीजिये।
    • पपीता के टुकड़े, दूध, बर्फ के क्यूब्स और चीनी मिक्सर जार में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
    • वनीला आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स डाल के थोड़ा सा मिक्सर चला कर मिला दीजिये। ध्यान रखे ज्यादा ना मिक्स करे बस थोड़ा सा।
    • मिल्क शेक तैयार है, गिलास में डालिये और ठंडा ठंडा पपीता मिल्क शेक पीजिये।

    पपीता शेक के फायदे

    • पाचन शक्ति मजबूत होती है।
    • वजन कम करने मे मदद मिलती है।
    • स्किन ग्लो करती है।
    • इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
    • सूजन कम करता है।

    पपीता शेक पीने के नुकसान

    बैसे तो पपीता शेक का कोई नुकसान नहीं है अगर सिर्फ १ गिलास पिया जाये तो, लेकिन ज्यादा मात्रा में पिने पे दस्त लग सकते है या गैस बन सकती है।

    टिप्पणी:

    साइट पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जा रही है। जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।