Skip to content
होम » स्वास्थ्य और फिटनेस » अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे

    अंगूर खाने के फायदे

    मुंह में पानी लाने वाला फल अंगूर एक ऐसा फल है जो कई अलग-अलग रंगों (हरा, बैंगनी या गहरा नीला) और स्वादों में उपलब्ध है। अंगूर भारत के सबसे लोकप्रिय फलों में एक है। 

    अंगूर छोटे, गोल और अंडाकार फल होता हैं जो बेलों पर गुच्छों में उगते हैं। अंगूर की किस्मों का रंग बहुत हल्के हरे से गहरे बैंगनी तक होता है। लगभग 6500 ईसा पूर्व से ही मनुष्य अंगूर की खेती कर रहा हैं।

    अंगूर की तासीर ठंडी होती है इसे गर्मियों के मौसम में खाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में शीतलता रहती है।

    अंगूर खाने के फायदे

    • अच्छा एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत।
    • हृदय स्वस्थ्य रखता है।
    • आखों के लिए बढ़िया होता है।
    • दिमागी शक्ति को बढ़ाता है।
    • ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
    • शरीर में पानी की मात्रा की पूर्ति करता है।
    • बेहतर नींद आती है।

    अंगूर से प्राप्त होने वाले पोषण

    सबसे ज्यादा हरे रंग का अंगूर खाया जाता है। कुछ अंगूरों में बीज होते हैं, जबकि अन्य बीज रहित होते हैं। 100 ग्राम हरा अंगूर पोषण प्रदान करता है:

    • 50Kcal / 210KJ
    • 0.7 ग्राम प्रोटीन
    • 0.3 ग्राम वसा
    • 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
    • 13 ग्राम चीनी
    • 1.3 ग्राम फाइबर
    • 178 mg पोटेशियम
    • 5एमसीजी फोलेट
    • 2mg विटामिन सी

    अंगूर खाने के दुष्प्रभाव

    वैसे तो अंगूर को खाने के कोई दुष्प्रभाव नहीं है परंतु ज्यादा मात्रा में खाना नुकसानदायक हो सकता है, जैसे

    • वजन बढ़ सकता है।
    • अपच हो सकती है।
    • उल्टी हो सकती है।
    • गैस और सिरदर्द हो सकता है।
    टिप्पणी:

    साइट पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जा रही है। जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।